ऊना। टी-13 पंजावर-बाथड़ी सड़क के 23 से 28 किमी स्पैन के स्तरोन्नत कार्य के चलते सड़क का यह भाग 25 अक्तूबर तक 29 दिनों के लिए यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि स्तरोन्नत कार्य बाधित न हो और शीघ्र पूरा किया जा सके। यह आदेश जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने जारी करते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान सड़क के इस भाग में यातायात के लिए विकल्प के तौर पर शहीदी स्मारक-सूबोआणा संपर्क सड़क में मोड़ा गया है। संवाद