फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा टैक्सी चालकों पर जान से मारने की धमकी देने पर हुई प्राथमिकी दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 02:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत कार चालक से मारपीट एवं जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता अश्वनी कुमार गांव व डाकघर चराडा तहसील बंगाणा ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में अश्वनी कुमार ने बताया कि शनिवार को कार में मासी का चेकअप करवाकर घर जा रहा था। बंगाणा से थोडा पीछे ठंडी खुई के पास इसकी कार को लगभग 5-6 गाड़ियों ने रोक लिया। उक्त गाड़ियों के चालक नीचे उतरे तथा टैक्सी चलाने को लेकर बहस करने लगे। इस पर उक्त कार चालक ने साथ में मासी का होना बताया, लेकिन आरोपियों ने इसकी बात नहीं सुनी और इसके साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज करते व जान से मारने की धमकी देने लगे। अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के स्वर्ण सिंह, दिलबाग सिंह, वीरेंद्र, मुनीष कुमार, राम सिंह, दिनेश कुमार टैक्सी चालक ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टैक्सी यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि जो महिला गाड़ी में बैठी थी, वह पहले टैक्सी कर आती-जाती थी। हमारा कुछ पैसों का लेन-देन था। इसलिए हमने उक्त गाड़ी को रुकवाया। किसी से कोई गाली-गलौज व धक्का-मुक्की नहीं की। वहीं, उपमंडल बंगाणा के थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि प्राइवेट गाड़ी में सवारी ले जाना कानूनी अपराध है। लेकिन बिना प्रशासन या पुलिस कर्मियों के टैक्सी चालक नाका या किसी की गाड़ी नहीं खड़ी कर सकते हैं। यह भी गैरकानूनी है। कुछ टैक्सी चालकों के खिलाफ शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है और आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें