फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुठार खुर्द से लिए पनीर के सैंपल पाए गए सब स्टैंडर्ड, निर्माता कंपनी को नोटिस जारी

Fri, 22 May 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए पनीर के सैंपल जांच में तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में पनीर में फैट की मात्रा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्धारित मानकों से कम पाई गई है। मामले में विभाग ने संबंधित निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 31 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए कुठार खुर्द स्थित एक कारखाने से पांच क्विंटल पनीर पकड़ा था। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजा। लैब से मिली जांच रिपोर्ट में पनीर सब स्टैंडर्ड पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार उत्पाद में फैट की मात्रा निर्धारित स्तर से कम मिली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि एफएसएसएआई के मानकों के तहत डेयरी उत्पादों में निर्धारित गुणवत्ता बनाए रखना अनिवार्य है।
पंजाब से सटा होने के चलते ऊना में पंजाब सहित अन्य राज्यों से पनीर सहित अन्य डेयरी उत्पाद पहुंचते हैं। इससे पहले भी पनीर के सैंपल फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें