फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अपने खेल मैदान को तरस रहा फुटबाल का गढ़ पंडोगा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र ने दिए हैं देश को कई दिग्गज खिलाड़ी
विज्ञापन

केवल स्कूल के छोटे से खेल मैदान में खिलाड़ी कर रहे तैयारी
इस बार के चुनाव में खेल मैदान का युवा उठाएंगे मुद्दा


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के हरोली क्षेत्र का पंडोगा गांव दशकों से अपने खेल मैदान के इंतजार में है। यह गांव प्रदेश को कई दिग्गज खिलाड़ी दे चुका है, जिनमें से कई देश की सेना और केंद्रीय पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि कई अन्य प्रदेश पुलिस और प्रशासनिक पदों पर कार्यरत हैं। इसके बावजूद गांव में खेल सुविधाओं का अभाव है।
वर्तमान में गांव में केवल सरकारी स्कूल का मैदान है, जो फुटबाल और अन्य खेलों के लिए पर्याप्त नहीं है। स्कूल के मैदान में अन्य खेलों की सुविधाएं नगण्य हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान स्थानीय युवाओं ने खेल मैदान की मांग उठाई थी, लेकिन अब तक सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण दीपक कुमार, अजय, विवेक, सतीश और सुरेंद्र सहित अन्य लोगों का कहना है कि खेल मैदान के लिए गांव में पर्याप्त सरकारी जमीन मौजूद है। कुछ लोग इस जमीन पर फसलें उगा रहे हैं। कुछ लोग मैदान के पक्ष में हैं और खेती बंद करने को तैयार हैं, जबकि कुछ इसका समर्थन नहीं करते। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन से मांग करने के बावजूद कोई गंभीर कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें बताया गया कि अगर मैदान बनाना है तो खुद अपने ट्रैक्टर से काम शुरू करें। ग्रामीणों का कहना है कि जब जमीन सरकारी है, तो सरकार के किसी प्रतिनिधि का मौके पर होना जरूरी है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में खेल मैदान उनका प्रमुख मुद्दा होगा। उनके बच्चे फुटबाल और अन्य खेलों की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं और किसी भी खेल आयोजन के लिए पहले शिक्षा विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। वर्तमान में गांव के खिलाड़ी पड़ोसी गांवों में प्रशिक्षण लेने को मजबूर हैं। उनका मानना है कि अगर गांव का अपना मैदान होगा तो युवा खेलों में सक्रिय रहेंगे और बुजुर्ग भी सैर के लिए सड़कों पर भटकने से बचेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि यह मुद्दा उनके ध्यान में है। सरकार की ओर से दिशा-निर्देश मिलने के बाद धरातल पर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जल्द स्थानीय युवाओं से मिलकर इस मामले की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें