फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन 1, 2 और 4 नवंबर को दाखिल गए जा सकेंगे। दो दिनों में 25 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रमन कुमार शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत नंगड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-4 और जखेड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-1 के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सनोली पंचायत में उप प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि हरोली विकास खंड के तहत धर्मपुर पंचायत में उपप्रधान कि लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं तो वहीं विकास खंड अंब के तहत ग्राम पंचायत नेहरी नोरंगा के वार्ड नंबर-9 और दियाड़ा और अंब में प्रधान पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र भरे गए।
उन्होंने बताया कि गगरेट विकास खंड की मरवाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर-5 के लिए एक नामांकन, मवा सिंधिया के वार्ड नंबर-4 और रायपुर के वार्ड नंबर-7 के लिए दो-दो नामांकन तथा पृथीपुर के प्रधान पद के लिए एक और गोंदपुर बनेहड़ा लोअर और लोहारली के उप प्रधान पद के लिए क्रमश एक और दो नामांकन दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि बंगाणा विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत अरलू खास के वार्ड नंबर-2 और बुधान के वार्ड नंबर-3 के लिए एक-एक और बुधान के उप प्रधान के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें