फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत समिति बंगाणा ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगाएगी 190 बेंच देगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ लाख रुपये होंगे खर्च, बुजुर्गों, राहगीरों और सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वालों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देव राज शर्मा ने जानकारी दी कि समिति के अंतर्गत आने वाले 19 वार्डों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 190 बेंच लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से बुजुर्गों, राहगीरों और सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वालों को बैठने की मूलभूत सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुसार बेंच वितरित किए जाएंगे। ये बेंच पंचायत घरों, चौपालों, मंदिर परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे ताकि ग्रामीणों के बैठने की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके। इस योजना के लिए समिति ने 8 लाख का बजट निर्धारित किया है। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि यह कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा और स्थानों के चयन में संबंधित वार्ड सदस्यों से राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति का उद्देश्य ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सार्वजनिक जीवन को अधिक सहज और सुलभ बनाना है। इस पहल से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह ग्राम विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें