फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत इंस्पेक्टर ने दल-बल समेत किया विवादित कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खरयालता में मूल्यांकन कर डाली 10 हजार की रिकवरी
विज्ञापन

प्रधान पर पंचवटी पार्क के निर्माण पर लगे हैं अनियमितताओं के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत खरयालता (तलमेहडा) में पंचायत प्रधान पर गांव बही में पंचवटी पार्क के निर्माण पर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। वीरवार को पंचायत इंस्पेक्टर ने दल-बल सहित ग्राम में विवादित कार्यों का निरीक्षण किया। मूल्यांकन करके 10 हजार के करीब रिकवरी बनती थी। यह रिकवरी डाल दी गई है। बताया जा रहा है कि यहां 16 लाख के करीब का बजट सरकार की ओर से मंजूर किया गया। इससे कुल पांच प्रकार की निर्माण एक्टिविटी होनी थी। पंचायत प्रधान ने चार को पूरा कर दिया। जबकि, एक शेष रह गई। बताया जा रहा है कि इन चार कार्यों में 14 लाख के करीब का बजट खर्च किया गया। आरटीआई एक्टिविस्ट अमन ठाकुर की ओर से जब इसकी जानकारी ली गई तो उसमें भी अनियमितता पाई गई। आरटीआई एक्टिविस्ट की ओर से ली गई जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से पंचवटी पार्क का निर्माण अकसर भीड़भाड़ वाले इलाकों या गांव के बीच किया जाता है ताकि स्थानीय जनता सुबह, शाम पंचवटी पार्क के इर्द-गिर्द बने ट्रैकिंग पथ पर सैर कर सके और हरे-भरे पौधों सहित निर्मित पार्क को निहार सकें। लेकिन, गांव बही में पंचवटी पार्क जंगल के बीच सड़क किनारे बनाया गया। चारों तरफ जंगली झाड़ियां उगी हैं। उसके आसपास न तो कोई घर और ना ही कोई गांव बसा है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने कई प्रकार के आरोप लगाए हैं।
बाक्स

ग्राम पंचायत प्रधान खरयालता राकेश धीमान का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। मामले की जांच में भी पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी। आरोपों में जरा भी सच्चाई नहीं है। जो भी कार्य हुए हैं पंचायत सदस्यों की निगरानी में हुए हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किए गए हैं। साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। वह हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। कहा कि जहां विभाग 8 लाख 62 हजार का खर्च दिखा रहा है तो मीडिया यह घोटाला 19 लाख का बता रहे हैं। उसमें भी लगभग 4.30 लाख का सीमेंट सिविल सप्लाई के पास पड़ा हुआ है। वेंडर ने आधी सामग्री साइट पर फेंक दी है और बाकी सामग्री उसके पास स्टॉक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स
विकास खंड अधिकारी बंगाणा सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि वीरवार को पंचायत इंस्पेक्टर ने दल-बल सहित ग्राम पंचायत खरयालता के विवादित कार्यों का निरीक्षण किया गया। आगामी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। पंचवटी पार्क के इर्द गिर्द बने पक्के पथ की शिकायत आई, उसका मूल्यांकन करके 10 हजार के करीब रिकवरी बनती थी। यह डाल दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें