फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अभयपुर में 1.14 से करोड़ बनेगा पंचायत सामुदायिक केंद्र

Tue, 12 Aug 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। विधायक राकेश कालिया ने अभयपुर गांव में पंचायत सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। इस केंद्र के भवन निर्माण पर 1.14 करोड़ की लागत आएगी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गगरेट सुरेंद्र जेटली, अधिशासी अभियंता मंजीत ठाकुर, सहायक अभियंता मंगल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, पंचायत प्रधान मीना कुमारी, उपप्रधान सुमित सिंह आदि मौजूद रहे। राकेश कालिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित क्षेत्रों से जूझ रही है। वहीं सरकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी बेहतर कार्य करके जनता को राहत देने का सफल प्रयास कर रही है। अभयपुर गांव सामुदायिक केंद्र भवन की मांग पूरी किए जाने पर राकेश कालिया ने कहा कि यह गांववासियों की चिरलंबित मांग थी जिसे आज पूरा किया है। मांग पूरी होने पर पंचायत वासियों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें