फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दो दिनों में 50 हजार से अधिक भक्तों ने चढ़ाए 27 लाख से ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी में वीकेंड पर रही भारी भीड़, 27 लाख से अधिक का दान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में 25 और 26 जनवरी को वीकेंड व सरकारी छुट्टियों के चलते 50,000 से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर न्यास के वित्त अधिकारी राजेंद्र कटोच के अनुसार इन दो दिनों में कुल 27,33,904 रुपये नकद चढ़ावा अर्पित किया गया। शनिवार को 13,50,780 रुपये और रविवार को 13,83,124 रुपये का दान मिला। नकद के अलावा श्रद्धालुओं ने सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा भी अर्पित की। प्रशासन और पुलिस ने मिलकर व्यवस्थाओं को सुचारु रखा।
विज्ञापन

बारिश और ठंड से भक्तों की संख्या घटी
मंगलवार को लगातार हल्की बारिश और बढ़ी ठंड के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। इससे चिंतपूर्णी बाजार में सन्नाटा पड़ा, दुकानें खुली रहीं लेकिन ग्राहक कम मिलने से दुकानदार आग जलाकर ठंड से बचते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें