फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कटौहड़ कलां में 70 झुग्गियों के लिए शौचालय बनाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ ओमपाल डोगरा ने टीम के साथ किया मौके का निरीक्षण
विज्ञापन

जमीन मालिकों को शौचालयों का निर्माण करवाने के दिए
निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। कटौहड़ कलां में झुग्गियों में रहने वालों के लिए जमीन मालिकों को 15 दिन के अंदर शौचालय निर्माण करवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर क्षेत्र से झुग्गियों को हटाना पड़ेगा। क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी स्थानीय ग्राम पंचायत में झुग्गियां बनाकर रहते हैं अथवा जमीन मालिकों की तरफ से बसाए जाते हैं। ऐसे में उनके लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा जाता है। क्षेत्र के आसपास खुले में शौच अथवा गंदगी की संभावना रहती है। वीरवार को अंब के बीडीओ ओमपाल डोगरा ने टीम के साथ कटौहड़ कलां पंचायत में बनाई गई झुग्गियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी तरफ से लगभग 150 झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए शौचालय की व्यवस्था के बारे में पड़ताल की गई। करीब 70 झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए किसी प्रकार से निजी अथवा सार्वजनिक शौचालय नहीं पाया गया। जमीन मालिकों को 15 दिन के अंदर इन लोगों के लिए शौचालयों का निर्माण करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में स्थानीय वार्ड पंचों को भी निर्देश दिया गया है कि झुग्गी क्षेत्र के लोगों के लिए शौचालयों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा ने बताया कि उनकी तरफ से किए गए निरीक्षण में पाया गया है कि कटौहड़ कलां में लगभग 70 झुग्गियों में रहने वाले लोगों के लिए शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें