फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों को आरटीआई का समय पर जवाब देने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी जानकारी का समय पर जवाब देने के आदेश दिए हैं। विभाग ने इसके लिए शिक्षण संस्थानों प्रबंधकों को नियमित तौर पर ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल को चेक करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी को तय समय में दिया जाना चाहिए। लेकिन देखने में आया है कि कई मामलों में इसको लेकर लापरवाही बरती जाती है। निदेशालय ने स्पष्ट कहा है कि शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य नियमित तौर पर आरटीआई के ऑनलाइन पोर्टल की जांच करें। अगर उसमें कोई आरटीआई है तो उससे जुड़ी जानकारी समय पर जारी करें।
बता दें कि विद्यार्थियों व अभिभावकों की ओर से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, परीक्षाओं व अन्य मामलों को लेकर आरटीआई की जरिये जानकारी मांगी जाती है। ऐसे में अब विभाग यह बात सुनिश्चित करने में जुट गया है कि यह प्रक्रिया समय पर हो। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग जनक सिंह ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को नियमित तौर पर आरटीआई का ऑनलाइन पोर्टल चेक करने को कहा गया है। कहा कि जिला उच्च शिक्षा विभाग कार्यालय में इस समय कोई आरटीआई लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें