नंगल में कर्मचारी हड़ताल पर, कांग्रेस ने जताया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। प्रदेश सरकार की ओर से सभी नगर निगम व नगर काउंसिलों के काम एक ही ठेकेदार को देने के विरोध में कर्मचारी 13 सितंबर से हड़ताल पर हैं। इसमें पानी आपूर्ति व सफाई कार्य शामिल हैं। नंगल नगर काउंसिल कार्यालय के सामने धरने पर बैठे कर्मचारियों को पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा केपी सिंह, चेयरमैन संजय साहनी व अन्य पार्षदों ने समर्थन दिया। कांग्रेस ने हड़ताल का पूरा समर्थन जताते हुए कोर्ट खर्च उठाने का भी आश्वासन दिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार नगर निगमों के ठेके एक दिल्ली ठेकेदार को देने का प्रयास कर रही है, जिसका नंगल व पूरे पंजाब में विरोध है। उनकी मांग है कि यह निर्णय वापस लिया जाए, नहीं तो प्रदेशभर में विरोध और कोठियों के सामने कूड़े के ढेर लगाए जाएंगे।