फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस का ‘मैं नहीं, आप’ वाक्य लोकतांत्रिक भावना का प्रतीक : संदल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में बुधवार को एनएसएस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य निशा संदल मौजूद रहीं। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुलोचना राणा एवं अमित शर्मा ने विद्यार्थियों को एनएसएस के इतिहास, इसके समग्र उद्देश्य तथा राष्ट्र एवं व्यक्तित्व विकास में इसकी भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर 1969 से एनएसएस स्वयंसेवक समाज सेवा में निरंतर सक्रिय हैं। मुख्यातिथि निशा संदल ने कहा कि एनएसएस का आदर्श वाक्य ‘मैं नहीं, बल्कि आप’ लोकतांत्रिक भावना का प्रतीक है और यह समाज सेवा की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर पूनम शर्मा, प्रवक्ता अजय कुमार, विनीत शर्मा, सचिन ठाकुर, सतीश मन्हास, अभिनव, भारती, अंजना सहित विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें