फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में क्षार सूत्र से ऑपरेशन की सुविधा शुरू

Thu, 23 Apr 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अब क्षार सूत्र विधि से ऑपरेशन की सुविधा शुरू कर दी गई है। जिससे बवासीर, भगंदर और संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा। बता दें कि पूर्व में यह सुविधा नियमित रूप से नहीं मिल पाती थी। प्रबंधन की तरफ से अब इस सुविधा को सुचारु रूप से शुरू किया गया है।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोजाना औसतन दो से तीन मरीजों के क्षार सूत्र विधि से ऑपरेशन किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे मरीजों का उपचार सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संभव हो पा रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ के अनुसार अस्पताल में आने वाले मरीजों में 40 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है। इस आयु वर्ग में इस प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
इसके पीछे अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान इन बीमारियों की बड़ी वजह बन रहे हैं। फास्ट फूड का अधिक सेवन, फाइबर युक्त आहार की कमी और पानी कम पीना जैसी आदतें लोगों को इस समस्या की ओर धकेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें