संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत पंचायत बडूही में इस बार भी महावीर यूथ क्लब बड़ूही की ओर से आयोजित तीसरा ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट 20 और 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को आयोजकों की बैठक हुई, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट के उद्घाटन एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित अतिथियों को आमंत्रित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी हाई स्कूल बड़ूही के मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में एंट्री फीस मात्र 200 रुपये रखी गई है। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और टीमों के भाग लेने की संभावना है। पहले दिन आयोजित मैचों में पंचायत क्षेत्र की चार खिलाड़ी और बाहरी क्षेत्र की दो खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पहले दिन विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये इनाम दिया जाएगा। दूसरे दिन सभी खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट ओपन रहेगा। फाइनल मैच में विजेता टीम को 15000, उपविजेता टीम को 11000 रुपये नकद राशि इनाम दिया जाएगा।