अंब (ऊना)। रोजगार उप कार्यालय अंब में सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित साक्षात्कार में युवाओं की बेहद कम उपस्थिति देखने को मिली। कंपनी की ओर से यहां 35 पदों के लिए साक्षात्कार रखे गए थे लेकिन इनमें भाग लेने के लिए केवल दो ही आवेदक पहुंचे। कंपनी के असिस्टेंट सिक्योरिटी इंस्पेक्टर संजू राणा ने बताया कि साक्षात्कार में आए दोनों ही अभ्यर्थियों की योग्यता की जांच के बाद उनका चयन कर लिया गया है। चयनित युवाओं को एक महीने के प्रशिक्षण के बाद विभिन्न संस्थानों में तैनात किया जाएगा। 35 रिक्तियों के मुकाबले मात्र दो युवाओं के पहुंचने से रोजगार मेले को लेकर युवाओं की बेरुखी साफ नजर आई। संवाद