फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श अस्पताल थानाकलां में दो माह में शुरू होगी डायलिसिस सुविधा : विवेक

Wed, 14 Oct 2026 02:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के आदर्श अस्पताल थानाकलां में रोगी कल्याण समिति की बैठक विधायक विवेक शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी एवं पार्टी नेता मौजूद रहे। बैठक में अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने, मरीजों की समस्याओं का समाधान करने तथा अस्पताल में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अगले दो माह के भीतर अस्पताल के मुख्य गेट के पास सस्ती दवाइयों की दुकान, कैंटीन और मरीजों के बैठने के लिए गैलरी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 10 डॉक्टरों सहित पूरा स्टाफ उपलब्ध है और दो माह के भीतर यहां डायलिसिस सुविधा देने के लिए भवन का चयन किया गया है। विधायक ने बताया कि 45 दिनों में थानाकलां अस्पताल में 300 अल्ट्रासाउंड हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दो डॉक्टर 24 घंटे सेवाएं देंगे, इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। विधायक ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए निजी चार सुरक्षा गार्डों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें