फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर इक्का-दुक्का पर्यटक ही मैहतपुर से दाखिल

विज्ञापन
ऊना के मैहतपुर में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। बरसात में हिमाचल में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के चलते बाहरी राज्यों के पर्यटकों ने हिमाचल आने से शायद तौबा कर ली है। यही कारण है कि शनिवार को शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार मैहतपुर में वीकेंड पर सैर सपाटे के इरादे से हिमाचल आने वाले पर्यटकों की संख्या न के बराबर रही।
विज्ञापन

अमूमन शनिवार को हिमाचल में आने वाले पर्यटकों की तादाद काफी रहती है। इस बार इक्का-दुक्का पर्यटक ही हिमाचल में दाखिल हुए। टोल प्लाजा के रिकॉर्ड के मुताबिक हर शनिवार को पर्यटकों के वाहन 300 से 400 तक दाखिल होते रहे हैं। इस शनिवार को महज एक से दो वाहन ही मैहतपुर से हिमाचल में दाखिल हुए। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच के लिए पुलिस कर्मियों ने पड़ताल को जारी रखते हुए शनिवार को भी 8 से 10 डंडे बरामद किए।
पुलिसकर्मियों के मुताबिक वाहनों से बरामद डंडों को पुलिस चौकी मैहतपुर में जमा करवा दिया है। रोजाना पंजाब, हरियाणा तथा दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों से 8 से 10 डंडे रॉड आदि बरामद हो रहे हैं। दिल्ली से धर्मशाला की ओर जा रहे एक परिवार के सदस्य ने बताया कि जिस प्रकार से हिमाचल में भूमि कटाव तथा बादल फटने की घटनाओं के समाचार आ रहे हैं, उससे निश्चित रूप से पर्यटकों के मन में खौफ पैदा हुआ है। यही कारण है कि हिमाचल में सैर-सपाटे के इरादे से आने वाले पर्यटकों ने इरादे बदल दिए हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के कर्मियों के मुताबिक अमूमन पर्यटक मैक्लोडगंज आदि के बारे में पर्ची कटवाते वक्त पूछताछ करते हैं लेकिन इस शनिवार को किसी भी पर्यटक ने इस तरह की कोई पूछताछ नहीं की। इससे जाहिर होता है कि इस शनिवार पर्यटकों की आमद न के बराबर रही। एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कहा कि पुलिस प्रशासन सीमा पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की अच्छे से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें