फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में केवल 800 महिलाओं ने बनाए हिम बस कार्ड

Fri, 03 Apr 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में 50 प्रतिशत रियायत देने के लिए शुरू किए गए हिम बस कार्ड को जिले में अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। परिवहन निगम की ओर से एक अप्रैल से महिलाओं को हिम बस कार्ड पर किराये में 50 प्रतिशत रियायत दी जा रही है। इसके बावजूद जिले में अब तक केवल 800 महिलाओं ने ही कार्ड बनवाए हैं। जिले में हजारों महिलाएं रोजाना बसों में सफर करती हैं लेकिन अधिकतर अभी भी इस सुविधा से दूर हैं।
विज्ञापन

2011 की जनगणना के अनुसार ऊना जिला की कुल जनसंख्या 521,173 है। इसमें 257,593 पुरुष और 263,580 महिलाएं शामिल हैं। वर्तमान में जिले में कुल 2600 हिम बस कार्ड बन पाए हैं। योजना के तहत कार्ड धारक महिलाओं को निगम की बसों में सफर के दौरान किराये में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलती है। बता दें कि पूर्व में महिलाओं को बिना किसी कार्ड से ही किराये में 50 प्रतिशत छूट दी जाती थी। वर्तमान में एक अप्रैल से हिम बस कार्ड बनाने वाली महिला यात्री को ही यह छूट मिल रही है। इस योजना को लेकर जागरूकता की कमी देखने को मिल रही है। कई महिलाओं को अभी तक यह जानकारी ही नहीं है कि एक अप्रैल से उन्हें हिम बस कार्ड पर आधे किराये की सुविधा मिल रही है। निगम अब जिला स्तर पर भी आने वाले दिनों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। निगम की ओर से बस अड्डों, पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं को हिम बस कार्ड के प्रति जागरूक किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यदि योजना की जानकारी अधिक महिलाओं तक पहुंचेगी तो आने वाले समय में कार्ड बनवाने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।


महिलाओं को हिम बस कार्ड पर 50 प्रतिशत किराया छूट की सुविधा दी जा रही है। जिले में अभी तक करीब 800 महिलाओं ने कार्ड बनाए हैं। अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ लें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें