फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय ऊना में इस सत्र हुए महज 682 दाखिले

Wed, 29 Jul 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले की सबसे बड़े राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में इस सत्र में बीए, बीएससी और बीकॉम में महज 682 दाखिले हुए हैं। नई शिक्षा नीति का चार साल में स्नातक होने के प्रावधान लागू होने का असर इस बार दाखिले पर पड़ा है। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सवा तीन सौ के करीब दाखिले में कमी दर्ज की गई है। युवाओं का अंग्रेजी, मैथ में रुझान घटा है। हिस्ट्री और राजनीति शास्त्र में इस बार ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यहां पिछले साल 2,930 विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों के विषयों में प्रवेश लिया था। वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा 2,609 तक ही सिमट कर रह गया है। वर्तमान में बीकॉम के प्रथम सेमेस्टर में 154, कॉमर्स लॉजिस्टिक्स में 42, बीए के मुख्य विषयों में इकोनॉमिक्स में 20, शिक्षा में 14, अंग्रेजी में 22, ज्योग्राफी में तीन, हिंदी में 52, हिस्ट्री में 62, मास कम्युनिकेशन में तीन, मैथ में तीन, म्यूजिक में 6, फिजिकल एजुकेशन में 22, राजनीति शास्त्र में 78, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में तीन, सोशियोलॉजी में दो, टूर एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में सात सहित 294 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के मेजर विषय में कंप्यूटर साइंस में 52, केमिस्ट्री में 31, फिजिक्स में 31, मैथ में 18, बॉटनी में 20, जूलॉजी में 40 सहित 192 बच्चों ने प्रवेश किया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा का कहना है कि इस शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संकायों में गत वर्ष के मुकाबले प्रवेश प्रक्रिया में कमी दर्ज की गई है। युवाओं का इस बार अंग्रेजी, मैथ में रूझान कम देखने को मिला है जबकि अन्य हिंदी और राजनीति शास्त्र विषयों में अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें