फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले में सिर्फ 25 प्रतिशत बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण

Fri, 07 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक सिर्फ 25 फीसदी लक्ष्य ही प्राप्त हो सका है जबकि जिले में ‘मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के अंतर्गत अब तक 1097 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। इस बात का खुलासा वीरवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में हुआ। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त विनय मोदी ने की। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 31 अगस्त, 2026 तक चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर हासिल करें। उन्होंने कहा कि अभियान को और गति देने के लिए शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस, सामाजिक संस्थाओं तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि प्रत्येक पात्र बालिका तक समयबद्ध ढंग से पहुंच सुनिश्चित करते हुए निर्धारित अवधि के भीतर लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों में टीकाकरण शिविर आयोजित करने से पूर्व स्कूलों के नोडल अधिकारियों, संबंधित क्षेत्र के प्रधान एवं उप-प्रधानों के साथ बैठकें आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें