फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एक वोट ने तय की जीत, भंजाल लोअर में पूर्ण चंद बने प्रधान

Thu, 28 May 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना में ग्राम पंचायत भंजाल लोअर का प्रधान पद चुनाव पूरे क्षेत्र में सबसे रोमांचक मुकाबले के रूप में चर्चा का केंद्र बना रहा। यहां प्रधान पद का फैसला आखिरकार महज एक वोट पर आकर थम गया। मतगणना के हर दौर के साथ बढ़ता रोमांच देर रात तक पंचायत वासियों की धड़कनें बढ़ाता रहा।
विज्ञापन


प्रधान पद के चुनाव में पूर्ण चंद ने 593 मत हासिल कर बेहद कांटे की टक्कर में जीत दर्ज की जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीवान चंद को 592 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच शुरू से लेकर अंतिम दौर तक सीधी भिड़ंत बनी रही और आखिरी परिणाम ने सभी को चौंका दिया। पंचायत चुनाव में एक वोट की अहमियत का यह मुकाबला बड़ा उदाहरण बन गया।

इस चुनावी मुकाबले में सुरिंद्र कुमार को 405 जबकि चंद्रमोहन को 266 मत प्राप्त हुए। हालांकि पूरे पंचायत क्षेत्र की नजरें पूर्ण चंद और दीवान चंद के बीच चल रही कड़ी टक्कर पर टिकी रहीं, जहां आखिर में एक वोट ने पूरी तस्वीर बदल दी। परिणाम घोषित होते ही पूर्ण चंद के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं पंचायत क्षेत्र में देर रात तक चुनाव परिणाम को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें