पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा मंडल की ओर से प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई एक पेड़ मां के नाम योजना का शुभारंभ किया गया। इसमें पूर्व विधायक एवं कुटलैहड़ भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके कार्यक्रम का आगाज किया।
कार्यक्रम में मुख्यतिथि पूर्व में जिला अध्यक्ष रहे मनोहर लाल शर्मा ने शिरकत की और जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रधानमंत्री के अभियान की सराहना करते हुए सभी को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने भी पार्टी के साथ रहने की प्रतिबद्धता दिखाते हुए अपने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के काले पानी के जेलों के बारे में विस्तार से बताया। शर्मा ने कहा कि आज अगर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, तो उसने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे बलिदानों के पार्टी के प्रति बलिदान से भाजपा को संजीवनी मिली है और आज देश नहीं, बल्कि दुनिया में भाजपा का डंका बज रहा है। सचित्र
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर रिटायर्ड प्रिंसिपल योगराज कुटलैहड़ मंडल के महामंत्री राजेंद्र मलांगड़ पूर्व प्रधान अजय शर्मा, प्रधान महेंद्र राणा, प्रधान चंद्र प्रकाश शर्मा, उपप्रधान अरुण मनकोटिया, उपप्रधान भूषण शर्मा, शिशन ठाकुर, सुरेश ठाकुर, विजय शर्मा विजू, पंकज शर्मा,संजीव ठाकुर हनीश शर्मा, रोहित ठाकुर, कुशल सिंह, वशिष्ठ शर्मा, विजय कुमार, कृष्ण चंद्र, मुकेश कुमार,राम मूर्ति शर्मा, सतीश कुमार, चंदन, सहित युवा मोर्चा से अभय राणा भी तमाम युवा कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे।