फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला में दूध उत्पादन एवं केंचुआ खाद बनाना सीखा

Sun, 07 Jul 2024 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिवसीय कार्यक्रम के छठे दिन दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारी (ऊना)। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के माध्यम से ग्राम पंचायत टकारला में दूध उत्पादन एवं केंचुआ खाद बनाने के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक लहरी मल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वह बढ़-चढ़कर इस प्रशिक्षण में हिस्सा लें। इसके साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार धर्मपाल धीमान उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से बैंकिंग योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक एवं सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि 18 से 45 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक लोन सुविधा भी प्रदान की जाती है। इस अवसर पर 27 प्रतिभागियों सहित सीआरपी दीपिका, प्रशिक्षक दीपक कुमारी तथा ऊषा सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें