नंगल। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित टबरी पुल के निकट कार व बाइक में हुई टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्रह्मपुर निवासी नरेंद्र शर्मा के तौर पर हुई।
श्री आनंदपुर साहिब पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार कीरतपुर साहिब माथा टेकने के लिए जा रहा था। इस दौरान टबरी पुल के समीप बाइक व कार की टक्कर हो गई। इस घटना में नरेंद्र शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने की है। संवाद