फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ब्लड प्लेटलेट चढ़ाने के लिए जाना पड़ता है चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है प्लेटलेट चढ़ाने की व्यवस्था
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में कई बार मशीन स्थापित करने की उठाई जा चुकी है मांग
डेंगू, मलेरिया जैसे रोगियों को कई बार पड़ती है प्लेटलेट चढ़ाने की जरूरत
मरीजों को करना पड़ता है पीजीआई चंडीगढ़ और अन्य निजी अस्पतालों का रुख
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में स्वास्थ्य संस्थानों के नाम पर अस्पतालों के नए-नए भवन बनाए जा रहे हैं लेकिन नई तकनीक के उपकरणों को स्थापित करने के लिए सरकारें नाकाम रही हैं। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ब्लड प्लेटलेट चढ़ाने के लिए उपकरण स्थापित नहीं है। ऐसे में गंभीर अवस्था में मरीज को पीजीआई चंडीगढ़ में अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए कई बार मांग उठाई जा चुकी है। बावजूद इसके विभाग इस कड़ी में कोई सुविधा उपलब्ध करवाने में नाकाम रहा है। जनता को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में अक्सर डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित रोग फैलने का खतरा सबसे अधिक रहता है। ऐसे में कई बार मरीज के शरीर में प्लेटलेट और सैल की कमी हो जाती है। ऐसे में ब्लड प्लेटलेट चढ़ाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में उपयुक्त मशीन ही नहीं है। ऐसे में गंभीर हालत में मरीज को या तो पीजीआई चंडीगढ़ या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। कई बार सरकार के अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को रखा गया है लेकिन अभी तक इसे लेकर केवल आश्वासन ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट्स

क्षेत्रीय अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन स्थापित करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर आगामी प्रक्रिया व कार्रवाई विभाग के स्तर पर ही की जाएगी।

डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें