फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में सड़क हादसा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। लघु सचिवालय के पास रविवार देर शाम को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जोगी कुमार (19) पुत्र अवदेश महतो निवासी समरिया घाट, तहसील बेगूसराय, बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार जोगी कुमार हरोली उपमंडल के बाथड़ी क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

रविवार को वह किसी काम से ऊना शहर आया हुआ था। देर शाम लौटते वक्त लघु सचिवालय के नजदीक उसकी बाइक फिसल गई और इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें