फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक की टक्कर से राहगीर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कटौहड़ कलां में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति सड़क पर पैदल जा रहा था। मृतक की पहचान दिनेश यादव निवासी गांव कटौहड़ कलां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कटौहड़ कलां में एक डेयरी पर काम करता था। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर शाम लगभग सात बजे उस वक्त हुआ। जब दिनेश यादव सड़क पार कर रहा था।
विज्ञापन

उसी समय ऊना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। ऊना अस्पताल में डॉक्टरों ने दिनेश यादव को मृत घोषित कर दिया है। उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे का कहना है कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर सड़क हादसे की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें