फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 110 नए संक्रमित

विज्ञापन
ऊना में कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को एक महिला की समेत के साथ-साथ एसडीएम अंब, बंगाणा थाना के सात पुलिस जवान और 21 विद्यार्थी-प्रशिक्षु समेत 110 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले चिंताजनक होते जा रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सामुदायिक संक्रमण की आशंका जाहिर कर रहा है।
विज्ञापन

कोटला कलां की 50 वर्षीय महिला की मंगलवार शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत हो गई। महिला 14 मार्च को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना उपचार के लिए पहुंची थी। महिला ने बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत बताई। इस पर महिला का कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमें वह कोरोना संक्रमित निकली। महिला को डीसीएचसी हरोली रेफर किया गया। यहां से महिला को टांडा रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बीते मंगलवार शाम को छह बजे महिला की मौत हो गई। महिला कई बीमारियों से जूझ रही थी। बता दें कि जिले में अब 51 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
बीते मंगलवार को आरटीपीसीआर लैब भेजे सैंपलों में से 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में 224 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 38 कोरोना संक्रमित मिले हैं। बुधवार को टांडा भेजे सैंपलों में से 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीते मंगलवार की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कुंगड़त स्कूल के दो विद्यार्थी, बुढ़वार का एक विद्यार्थी, अंब कॉलेज का एक विद्यार्थी, अंबोटा स्थित बहुतकनीकी कॉलेज के तीन विद्यार्थी और राजकीय औद्योगिक संस्थान संतोषगढ़ के नौ प्रशिक्षु कोरोना संक्रमित निकले हैं। पुलिस थाना बंगाणा में एक पुलिस जवान के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद किए गए सैंपल जांच में सात और पुलिस जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को टांडा भेजे आरटीपीसीआर सैंपल में से 29 कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें तीन विद्यार्थी ललड़ी स्कूल के हैं। इसके अलावा गुगलैहड़ की तीन और आठ वर्षीय बच्ची, 32 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय छात्रा, लठिसाणी स्कूल का एक छात्र भी कोरोना संक्रमित निकला है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट में एसडीएम अंब मनेश कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें बुखार महसूस हुआ। इसके बाद सैंपल जांच में वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में हुए सैंपल जांच में आठ, बसदेहड़ा स्वास्थ्य खंड में 11, अंब स्वास्थ्य खंड में 13, हरोली स्वास्थ्य खंड में दो और गगरेट स्वास्थ्य खंड में चार कोरोना संक्रमित निकले हैं। सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों को सैनिटाइज करने को कहा है। कुछ जगहों में सैनिटाइजेशन की गई है। जिले में 589 मामले सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोविड नियमों की किसी भी स्तर पर अवहेलना न करें। नियमों का उल्लंघन करने से स्थिति खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें