फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सांभर के शिकार के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बारूदी गोलियां, छुरा और दराट भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने एनएफएल अस्पताल के पीछे जंगल में जंगली मादा सांभर का शिकार करने के आरोप में ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो बारूदी गोलियां और एक चाकू भी बरामद किया है।
रेंज अधिकारी राज दविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार व्यक्ति का कहना है कि उसे बेवजह फंसाया गया है और जंगल से उसे केवल दो बारूदी गोलियां मिली थीं। जब विभाग की टीम उसके पास पहुंची, तो उसने दोनों गोलियां सौंप दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी राज दविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से शिकार में प्रयुक्त वस्तुएं जैसे दो बारूदी गोलियां, शिकार काटने वाला छुरा, दरात और अन्य सामग्री बरामद हुई हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। 26 दिसंबर को जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम को जानकारी मिली थी कि एनएफएल अस्पताल के पीछे जंगल में एक जंगली जानवर गंभीर रूप से घायल पड़ा है। जब टीम मौके पर पहुंची तो मादा सांभर की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें