फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहले दिन जिला परिषद सदस्या के लिए 10 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन

Fri, 08 May 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत ऊना जिला में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वीरवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए विभिन्न वार्डों से कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। उल्लेखनीय है कि जिला ऊना में जिला परिषद के कुल 17 वार्ड हैं। उपायुक्त ने बताया कि पहले दिन सर्वाधिक 4 नामांकन उपमंडल गगरेट के अंतर्गत दाखिल किए गए। इनमें वार्ड नंबर-15 अंबोटा से अश्वनी कुमार पुत्र कुलदीप सिंह तथा सुरिन्द्र सिंह कंवर पुत्र जमीयत सिंह ने नामांकन पत्र भरे। वार्ड नंबर-17 भंजाल लोअर से दलविन्द्र सिंह पुत्र साधु राम एवं शाम लाल पुत्र संत राम ने नामांकन दाखिल किए। इसी प्रकार उपमंडल अंब के तहत वार्ड नंबर-3 ठठल से अर्जुन सिंह पुत्र सरदार प्रीतम सिंह ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। उपमंडल हरोली के अंतर्गत वार्ड नंबर-8 बढ़ेड़ा से दिलबाग सिंह पुत्र रत्न सिंह तथा वार्ड नंबर-1 कुंगड़त से हेमलता पत्नी प्रवीन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उधर, उपमंडल ऊना के अंतर्गत वार्ड नंबर-7 टक्का से शोभित गौतम पुत्र देसराज गौतम तथा जसवीर कुमार विट्टा पुत्र मक्खन सिंह ने नामांकन पत्र भरे। वहीं, उपमंडल बंगाणा के तहत वार्ड नंबर-5 लठियाणी से सत्या देवी पत्नी गिरधारी लाल ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें