फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अष्टमी पर मां चिंतपूर्णी को लगाया 56 भोग, 17 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Tue, 20 Oct 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी के उपलक्ष्य पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के साथ मां चिंतपूर्णी का पूजन किया। अष्टमी के विशेष अवसर पर माता रानी को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके साथ ही मंदिर में नारियल की सात्विक बलि देने की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। सोमवार को करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, डॉ. राम कुमार कॉल, राजेंद्र कटोच, गुणी राम कालिया सहित संदीप कालिया, नवीन, अजय कालिया, रोहन, महेश कालिया सहित अन्य मौजूद रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालु माता के दरबार में नारियल चढ़ाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्टमी के दिन माता चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी रौनक देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर और चिंतपूर्णी बाजार में भक्तों की चहल-पहल बनी रही। मंदिर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए माता के दर्शन करने पहुंचे।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि अष्टमी के उपलक्ष्य पर मंदिर में पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने भी विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार को करीब 17 हजार श्रद्धालुओं ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें