फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Sun, 22 Sep 2024 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के एसवीएसडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली में नेहरू युवा केंद्र ऊना एवं कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र (एनवाईके) ऊना के समन्वयक डॉक्टर विजय कुमार ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी डॉ. लिली ठाकुर ने किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को स्वीकार किया। शपथ के बाद विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज प्रांगण के साथ अजोली पंचायत के प्रांगण में भी सफाई की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान का उद्देश्य न केवल वातावरण को स्वच्छ रखना था, बल्कि विद्यार्थियों और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें