फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्लास एवं फूड उद्योगों में 10 को नौकरी का मिला अवसर

Sun, 22 Sep 2024 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार के लिए पहुंचे अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना के माध्यम से शनिवार को साक्षात्कार का आयोजन दो संस्थानों की ओर से किया गया। साक्षात्कार में बेहतर प्रस्तुति और कंपनी प्रतिनिधियों की उपेक्षाओं पर खरा उतरने के बाद 10 लोगों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। साक्षात्कार में नौकरी पाने के लिए लगभग 41 युवा विभिन्न स्थानों से यहां पहुंचे। शनिवार को रोजगार कार्यालय ऊना के सभागार में यहां एमएस अतुल आटोमेटिव सेफ्टी ग्लास उद्योग ऊना की ओर से 24 पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया। इसमें विभिन्न स्थानों से पहुंचे रोजगार के चाह्वान लगभग 29 युवा साक्षात्कार में प्रस्तुत हुए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने सभी का हुनर एवं अनुभव परखने के बाद आठ पात्रों को नौकरी के लिए चयनित किया। नौकरी का चयन पाने वालों में 6 युवक व दो युवतियां शामिल हैं। चयनित युवाओं को कंपनी में इलेक्टि्रशिन व फिटर, लाइन इंजार्च, समन्वयक व सुपरवाइजर पदों तैनाती मिलेगी। दूसरी ओर ऊना के एक फूड उद्योग की ओर से भी यहां साक्षात्कार किया गया। इसमें 12 लोगों ने भाग लिया, जबकि उद्योग की ओर से दो पात्रों का चयन किया गया। जिला श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से साक्षात्कार देने आए सभी पात्रों को सर्वप्रथम विभाग की काउंसलर कृति भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को बेहर संवाद के साथ इंटरव्यु में भाग लेने की अपील की। साथ ही साक्षात्कार में क्या सही करना है और क्या गलत नहीं करना, इसके बारे में भी जागरूक किया। जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से यहां साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें रोजगार के अवसर युवाओं को मिल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें