अंब (ऊना)। एनएसयूआई ने अंब कॉलेज में ध्रुव को नया कैंपस अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को ध्रुव ने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से शिष्टाचार भेंट की। विधायक बबलू ने ध्रुव को माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवा समाज का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।
इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश मीडिया चेयरमैन मोहम्मद असलम सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विधायक बबलू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में एनएसयूआई विद्यार्थियों की समस्याओं को मुखरता से उठाती रहेगी। ध्रुव ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्र हितों की आवाज बुलंद करना और संगठन को मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।