संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। खालसा कॉलेज में आयोजित कॉमर्स फिटे 2025 में सनातन धर्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटोली के बीबीए और एमकॉम विभाग के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार हासिल किए हैं। इस आयोजन में छात्रों ने न केवल अपनी शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने कॉमर्स क्विज में प्रथम स्थान, बिजनेस-बेस्ड रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, एड एंड फ्यूजन में द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार तथा पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने छात्रों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे संस्थान के लिए गौरफ्का के क्षण है कि हमारे छात्र हर मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस प्रकार की सहभागिता न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाती है बल्कि उन्हें जीवन कौशलों में भी दक्ष बनाती है। इन टीमों का नेतृत्व प्रो. पूनम शर्मा तथा प्रो. शिवानी ने किया।