फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाता है एनएसएस : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय अंब में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समारोह में एसडीएम अंब सोनू गोयल मुख्य अतिथि रहे, जबकि तहसीलदार नरेश कुमार और एचएएस प्रोबेशनर उमेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने शिविर के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों, स्वच्छता अभियानों और जागरूकता रैलियों की जानकारी दी। एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि एनएसएस युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में महाविद्यालय स्टाफ और सभी 71 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें