फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब घर-घर पहुंचेगा योग वेलनेस केंद्र करेंगे सहयोग

Sat, 03 May 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ग्रामीण स्तर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए आयुष विभाग ने जिला ऊना के सभी वेलनेस केंद्रों में विशेष योग शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले विभाग पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित कर चुका है। अब नियमित योग सत्र आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली है।
विज्ञापन

आयुष विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना है। इसी दिशा में अब घर-द्वार तक योग को पहुंचाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। वेलनेस केंद्रों के प्रभारियों और योग प्रशिक्षकों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वेलनेस केंद्रों में आने वाले मरीजों और आम लोगों को योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पंचायतों में भी योग शिविर आयोजित किए जाएंगे और पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग लेकर स्थानीय लोगों को शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा, विभाग ऑनलाइन योग कक्षाएं शुरू करने पर भी विचार कर रहा है, ताकि जो लोग शिविरों में नहीं पहुंच सकते, वे घर बैठे भी योग का लाभ उठा सकें। यह योजना अभी प्रारंभिक चरण में है।
विज्ञापन

अभी वेलनेस केंद्रों में योग शिविर लग रहे हैं, लेकिन इनमें भाग लेने वालों की संख्या कम है। अब विभाग संख्या बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें