ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में अब एक रेडियोलॉजिस्ट के अलावा दो रेडियोलॉजिस्ट स्वास्थ्य सेवाएं देंगें। विभाग ने दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट सेवाएं दे रही हैं। ऐसे में रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो जाती है। लेकिन अब अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट होने पर अल्ट्रासाउंड सेवाओं के लिए मरीजों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने दो रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में दूसरे रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश जारी कर जिलावासियों को एक बड़ी सौगात दी है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। जिलेभर से मरीज अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में बीते चार सालों से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो रही थी। इससे मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग ने कुछ माह पूर्व अस्पताल में रेडियालॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे रही है। इसके अवकाश पर चले जाने के कारण अस्पताल में पूरी तरह से अल्ट्रासाउंड सेवाएं बंद होती हैं। ऐसे में मरीजों को महंगे दामों पर निजी लैब में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। इसके अलावा कुछ मरीज रेडियोलॉजिस्ट के आने पर ही अल्ट्रासाउंड करवाते हैं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस समस्या का हल करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश जारी किए हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल के लिए विभाग ने एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के निर्देश दिए हैं। इस तैनाती के बाद रेडियोलॉजिस्ट की संख्या दो हो जाएगी। अभी तक नए रेडियोलॉजिस्ट ने अस्पताल में कार्यभार नहीं संभाला है। कार्यभार संभालते ही मरीजों को एक अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
-डॉ. विकास चौहान, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना