फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क सुरक्षा के साथ स्कूलों में चलेंगे नशे के खिलाफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के स्कूलों में सालभर सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया गया। इसके साथ ही अब स्कूलों में नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए भी अलग से अभियान चलेगा। इसके तहत स्कूलों में क्लब बनाए जाएंगे, जो समय-समय पर नशे के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं को जागरूक करेंगे। साथ ही युवा पीढ़ी को इस बुरी आदत से कैसे बचाएं, उसके बारे में बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूलों में एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों में प्रहरी क्लब भी बनाए जाएंगे। क्लब में विद्यार्थियों के साथ विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा। इस अभियान में समय-समय में चिकित्सकों और अन्य विशेषज्ञ की मदद से युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर रखने की अपील की जाएगी। साथ ही नशे के चंगुल से कैसे बचें, इसके बारे में भी सुझाव साझा किए जाएंगे।
ध्यान रहे कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान पहले भी कई कार्यक्रमों के तहत चला है, लेकिन चिंता की बात यह है कि युवा पीढ़ी तेजी से नशे की चपेट में आ रही है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने जोर दिया है। ताकि युवा पीढ़ी के भविष्य को खराब होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

स्कूलों में जागरूकता शिविरों के काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। इसी के चलते अब ऐसे अभियानों में तेजी लाई गई है। नशे से युवाओं को बचाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसके लिए अब नया अभियान शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

- देवेंद्र चंदेल, उपनिदेशक, जिला प्राथमिक शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें