फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 122 लोगों ने जमा नहीं करवाया 1.81 लाख रुपये बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी बाजार के कुछ उपभोक्ता बिजली का बिल जमा नहीं करवा रहे। इससे विद्युत उपमंडल भरवाईं के अनुभाग चिंतपूर्णी को लाखों रुपये की चपत लग रही है। जानकारी के अनुसार विद्युत अनुभाग चिंतपूर्णी के तहत आते 122 विद्युत उपभोक्ताओं ने 1.81 लाख रुपये के बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

इसमें घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के उपभोक्ता शामिल हैं। विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं को दो दिन का समय दिया गया है। अगर तय दिनों में बिजली के बिल का भुगतान नहीं होता है तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
बताते चलें कि विद्युत उपमंडल भरवाईं के अधीन अनुभाग चिंतपूर्णी में 1,000 से अधिक व्यावसायिक और घरेलू कनेक्शन हैं। अधिकतर लोग अपने बिल का भुगतान समय से करते हैं। परंतु कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जो हर बार बिल भरने में लापरवाही करते हैं।
विज्ञापन

विद्युत अनुभाग चिंतपूर्णी के कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह ने कहा कि विद्युत उपमंडल भरवांई के अधीन चिंतपूर्णी के 122 उपभोक्ताओं पर 1,81,618 रुपये की राशि बकाया है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाले दो दिनों के भीतर अपने बिजली के बिलों का भुगतान कर दें। नहीं तो विद्युत विभाग की ओर से बिजली के कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें