फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राधा स्वामी सत्संग केंद्र में होगा कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। नागरिक अस्पताल अंब में जनता को अब कोविड संबंधित सुविधाएं नहीं मिलेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इन सुविधाओं को राधा स्वामी सत्संग सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले नागरिक अस्पताल के परिसर में ही कोविड संबंधित टेस्ट और वैक्सीनेशन की सुविधा दी जा रही थी। इससे अस्पताल परिसर में लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। अब अस्पताल के पास राधा स्वामी सत्संग सेंटर में इन सभी सुविधाओं को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग भवन अंब में कोरोना से संबंधित स्वास्थ्य सुविधाओं को शुरू कर दिया है। इस भवन में ही कोरोना सैंपलिंग और वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि नागरिक अस्पताल अंब में लगभग 40 से अधिक पंचायतों के लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। इसी अस्पताल में साधारण ओपीडी के अलावा कोविड संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही थी। अस्पताल कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन के कारण काफी संख्या में लोग आ रहे थे। ऐसे में अस्पताल में लोगों का भारी जमावड़ा लग जाता था। साथ ही अस्पताल में चलने वाली अन्य ओपीडी को भी सुचारू रूप से चलाने में दिक्कतों का सामना स्वास्थ्य विभाग को करना पड़ रहा था।
इस संबंध में बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग ने बताया कि नागरिक अस्पताल से कोविड संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं राधा स्वामी सेंटर में शिफ्ट कर दी गई हैं। नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए अन्य ओपीडी साधारण रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन

ट्रस्ट ने निशुल्क मुहैया करवाया भवन
अंब स्थित राधा स्वामी सत्संग सेंटर नागरिक अस्पताल से चंद मिनटों कर दूरी पर है। इसके अलावा वाहन आदि खड़े करने के लिए सेंटर में काफी जगह है। राधा स्वामी ट्रस्ट ने सेवा भाव से कोरोना काल में विभाग में मदद के लिए निशुल्क रूप स्वास्थ्य विभाग को दिया है। इसमें विभाग की तरफ से कोरोना संबंधित स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें