फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते ऊना जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ऊना जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक संचालित होंगे। यह संशोधित समयसारिणी तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय विशेष रूप से गर्मी के बढ़ते प्रकोप और मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें