फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर 20 भवन मालिकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शिकायतें मिलने पर भवनों का सर्वेक्षण किया शुरू
विज्ञापन


नोटिस का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एक तरफ जिला मुख्यालय में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है, वहीं नगर निगम ने अवैध निर्माण के मामलों में सख्ती शुरू कर दी है। नगर निगम ने 20 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण के संबंध में जवाब मांगा है। इसके अलावा निगम की टीम ने अन्य भवनों का सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया है। भवन मालिकों को जवाब देने के लिए एक माह का समय दिया गया है। उत्तर मिलने के बाद आगामी कार्रवाई तय की जाएगी।
शहर में नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण करने वालों पर नगर निगम आगामी समय में कड़ी कार्रवाई करेगा। जांच में पाया गया कि कई भवन मालिकों ने नक्शा पास करवाते समय पार्किंग क्षेत्रों में दुकानें और कमरे बना दिए हैं। कुछ स्थानों पर निगम की भूमि पर पक्के नाले और स्लैब भी डाल दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण करने वाले भवन मालिकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नक्शा पास, नियमों की अनदेखी
भवन मालिक नक्शा पास करवाते समय नियमों का पालन करते हैं, लेकिन निर्माण शुरू होते ही मानकों की अनदेखी कर देते हैं। निगम के निर्देशों को ताक पर रखकर मनमर्जी से निर्माण किया जाता है। इसी लापरवाही पर नगर निगम अब सख्ती दिखा रहा है।
विज्ञापन


कोट
अवैध रूप से निर्माण करने वाले 20 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें