फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भैया दूज पर्व पर बंद रखे स्कूलों के क्लस्टर मुख्याध्यापकों को नोटिस जारी

Tue, 28 Oct 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सात सरकारी स्कूलों में भैया दूज वाले दिन ताला लटका मिलने के मामले में शिक्षा विभाग ने सभी संस्थानों के क्लस्टर मुख्याध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह लापरवाही प्राथमिक शिक्षा विभाग की टीम द्वारा वीरवार को किए औचक निरीक्षण में उजागर हुई थी।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक विभाग सोमलाल धीमान ने सोमवार को बंद मिले स्कूलों के क्लस्टर मुख्याध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दरअसल जिन स्कूलों में केवल महिला स्टाफ है, वहां भैया दूज वाले दिन वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश क्लस्टर मुख्याध्यापकों को दिए गए थे लेकिन जब विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया तो सात प्राथमिक स्कूलों के बाहर ताले लटके पाए गए।
उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 24 सितंबर 2025 को जारी किए दिशा-निर्देशों के अनुसार क्लस्टर प्रणाली के तहत स्कूलों को क्लस्टर में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

क्लस्टर मुखिया को जिम्मेदारी सौंपी गई कि भैया दूज वाले दिन महिला अध्यापकों व स्टाफ को छुट्टी के चलते उनके अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों की गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित किया जाए।
सात स्कूलों में किसी अध्यापक की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई और स्कूलों के बाहर ताले लटके पाए गए। इस मामले में जिम्मेदार क्लस्टर मुखिया को सरकार के जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना व अपने कर्तव्य में कोताही बरतने के संदर्भ में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसका जवाब तीन दिन के भीतर मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें