फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बार एसोसिएशन नंगल में चल रहा नो वर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा बार एसोसिएशन का भी मिला समर्थन
विज्ञापन

जब तक बूथ बनाने की नहीं मिलती इजाजत तब तक नहीं करेंगे काम
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। बार एसोसिएशन नंगल ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नवदीप सिंह हीरा और सीनियर एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेशभर में वकील नंगल बार एसोसिएशन के समर्थन में ‘नो वर्क’ का आह्वान कर चुके हैं। जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक एसोसिएशन कार्य नहीं करेगी। एडवोकेट हीरा और एडवोकेट पम्मा ने कहा कि भले ही नंगल में कोर्ट की स्थापना हो चुकी है, लेकिन आज तक वकीलों के बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। बार एसोसिएशन वर्ष 2017 से वकीलों के लिए केबिन निर्माण की मांग कर रही है। कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बावजूद जब समाधान नहीं निकला, तो एसोसिएशन ने पार्किंग के पास स्थित भूमि पर स्वेच्छा से केबिन निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था। हालांकि, बीबीएमबी प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद नंगल के एसडीएम की उपस्थिति में बीबीएमबी अधिकारियों ने एक माह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया था। बदले में एसोसिएशन की ओर से उक्त भूमि बीबीएमबी को लौटाने की भी सहमति दी गई थी लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे वकीलों को ‘नो वर्क’ की घोषणा करनी पड़ी। प्रेस वार्ता के दौरान एडवोकेट रोशन कनौजिया, पी.के. नड्ढा, सतीश शर्मा, अरुण कौशल, दीपक चंदेल, संजीव कुमार, विनायक शर्मा, अनुज ठाकुर, विवेक सोनी, शिव मेहर, मुनीष सहोड़, के.के. वर्मा, संजय सैनी, हरजिंद्र सिंह भलड़ी, रमन कनौजिया, विनोद कुमार, अमन बजाज, साहिल नागलां, पारस मित्तल और नरेश कुमार सहित कई अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें