फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संघनई में कार स्पेयर पार्ट की दुकान से 40, 000 रुपये की सामग्री चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट में नहीं थम रही चोरी की घटनाएं
विज्ञापन

टेंट हाउस और एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में भी सेंध लगाने का प्रयास
चोरी के मामलों को सुलझाने में गगरेट पुलिस बेबस आई नजर
संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट में सिलसिलेवार चोरियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने संघनई गांव स्थित एक कार स्पेयर पार्ट की दुकान का ताला तोड़कर लगभग 40,000 रुपये का सामान चुरा लिया। यही नहीं चोरों ने पास की दो अन्य दुकानों एक टेंट हाउस और एक इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में भी सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र की जनता स्तब्ध है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। गगरेट पुलिस इन मामलों को सुलझाने में अब तक नाकाम नजर आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को दुकान मालिक विपिन कुमार अपनी दुकान को बंद कर घर लौटे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे जब उन्होंने दुकान की लाइट जलती देखी तो चौंक गए। दुकान पहुंचकर देखा तो एक शटर खुला हुआ था और अंदर रखी महंगी कार स्पेयर पार्ट गायब थे। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले अज्ञात चोरों ने जोह गांव में एक घर को निशाना बनाकर स्वर्ण आभूषण चुरा लिए थे और उसके कुछ ही दिनों बाद अंबोटा गांव में भी दो घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। गगरेट पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं और जांच तेजी से चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें