फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाबा माईदास सदन के सामने खड़ा नहीं होगा कोई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने दिए आदेश, न मानने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

रविवार को व्यवस्थाएं जांचने पहुंचे थे एसडीएम अंब
संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर के सह आयुक्त और एसडीएम अंब सचिन शर्मा रविवार को अचानक व्यवस्थाएं जांचने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच गए। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा माईदास सदन के सामने खड़ी टैक्सियों को हटाने के आदेश चिंतपूर्णी थाना प्रभारी को दिए। एसडीएम अंब ने कड़े आदेश दिए कि बाबा माईदास सदन के सामने कोई भी टैक्सी खड़ी नहीं होगी, न किसी श्रद्धालु का वाहन खड़ा होगा। एसडीएम ने कहा कि ई गोल्फ कार्ट माईदास सदन के सामने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खड़े रहेंगे। अगर कोई टैक्सी चालक आदेशों की अवहेलना करता है तो एसएचओ चिंतपूर्णी उस पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम सचिन शर्मा रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने लाइन व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने ये भी देखा कि भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाजनक तरीके से दर्शन हो रहे हैं या नहीं। पिछले कुछ दिनों से एसडीएम अंब सचिन शर्मा चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर लगातार व्यवस्थाओं को जांच रहे हैं और सुधार करने में भी लगे हुए हैं। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि बाबा माईदास सदन के सामने खड़ी टैक्सियों के कारण इस मुख्य रोड पर जाम लगता था। इन सभी टैक्सियों को यहां से हटाने के आदेश दिए हैं। रविवार को मंदिर में भीड़ थी। इस कारण मंदिर में खड़े होकर खुद सारी व्यवस्थाएं जांचीं और सुगम दर्शन पास से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए ई गोल्फ को सही तरीके से चलाए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें