फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डेढ़ माह बाद भी स्कूटी चोरी का नहीं लगा सुराग

Tue, 29 Sep 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में सावन मेले के दौरान 14 अगस्त को चोरी हुई स्कूटी का डेढ़ महीने बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्कूटी मालिक मुकेश कुमार ने मामले की शिकायत चिंतपूर्णी पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। चोरी हुई स्कूटी का नंबर एचपी-36सी-9144 है। लंबा समय बीतने के बाद भी वाहन बरामद नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार सावन मेले के दौरान एक दुकान पर काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी स्कूटी दुकान के पीछे गली में खड़ी की थी। काम खत्म होने के बाद जब वह वहां पहुंचे तो स्कूटी गायब थी। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि मामले की जांच एएसआई विनोद कुमार कर रहे हैं।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि मामले में अब तक हुई कार्रवाई की पूरी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें