फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के एटीएम खाली, जनता परेशान

Fri, 24 Feb 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में एटीएम में कैश न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंकों में लगातार तीन दिन की छुट्टी होने से समस्या और बढ़ गई है। खासकर भरवाईं और चिंतपूर्णी में लगे आधा दर्जन एटीएम से उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। यदि कहीं कोई एटीएम चल रहा है, तो वहां मशीन दो हजार का नोट उगल रही है। इससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। लोग एटीएम के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


कई एटीएम मशीन तो बंद ही दिखाई दीं। नोटबंदी के बाद अभी तक समस्या से लोगों को पूर तरह निजात नहीं मिल पाई है। इसके चलते लोगों में रोष पनप रहा है। बैंकों में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार तीन छुट्टियां हैं। इससे ग्राहकों के सामने नकदी की समस्या खड़ी हो गई है। एक तरफ शादियों का सीजन चल रहा है, दूसरी ओर किसानों का खाद खरीदने का समय है और किसान खेती की तैयारियों में लगा हुआ है। ऐसे में पैसा न मिलना लोगों और किसानों के लिए आफत से कम नहीं है। नोटबंदी के बाद इतना समय बीत जाने के बावजूद अभी भी कुछेक बैंक ग्राहकों को आवश्यकतानुसार राशि देने में नाकाम रहे हैं। उधर, पीएनबी भरवाईं शाखा प्रबंधक का कहना है कि कैश की कमी है, इसके चलते एटीएम में कैश नहीं डाला जा सका है। इससे समस्या पेश आ रही है। पहली मार्च को एटीएम में कैश डाल डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें